
भारत में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है क्योंकि आज के ही दिन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जन्म हुआ था। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और मेजर ध्यानचंद हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे है इसीलिए उनके जन्म दिवस के रूप में ही राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस (नेशनल स्पोर्ट्स डे) का इतिहास 29 अगस्त 1905 से जुड़ा है जब ध्यानचंद नाम का एक बालक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक परिवार...